Thursday, January 30, 2020

जानें ATM के बारे में 15 रोचक तथ्य

जानें ATM के बारे में 15 रोचक तथ्य🌹


वर्तमान युग में एटीएम का प्रयोग मानव दिनचर्या का महत्त्वपूर्ण अंग बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि ATM का आविष्कार कब और किसने किया था? यदि आपका उत्तर नहीं है तो आइये इस लेख में हम आपको ATM के आविष्कार एवं इसके प्रयोग से संबंधित 15 रोचक तथ्यों की जानकारी दे रहे हैं:

💁‍♂वर्तमान युग में एटीएम का प्रयोग मानव दिनचर्या का महत्त्वपूर्ण अंग बन गया है। यह मशीन एक ऐसा टेलिकम्यूनिकेटिड व कंप्यूटराइस्ड उपकरण है जो ग्राहकों को वित्तीय हस्तांतरण से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराता है। इस हस्तांतरण प्रक्रिया में ग्राहक को कैशियर, क्लर्क या बैंक टैलर की मदद की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ATM का आविष्कार कब और किसने किया था? यदि आपका उत्तर नहीं है तो आइये इस लेख में हम आपको ATM के आविष्कार एवं इसके प्रयोग से संबंधित 15 रोचक तथ्यों की जानकारी दे रहे हैं:


1. ATM का आविष्कार:

ATM को स्कॉटलैंड के निवासी जॉन शेफर्ड बैरन ने बनाया था| 1965 में एक दिन बैरन पैसे निकालने के लिए एक बैंक में एक मिनट की देरी से पहुंचे और बैंक बंद हो गया | इसके बाद जॉन शेफर्ड बैरन ने सोचा कि क्यों ना एक ऐसी मशीन बनाई जाय जिससे 24 घंटे पैसे निकाले जा सके| इसी सोच के साथ जॉन शेफर्ड बैरन ने लगभग 2 साल में पहला ATM मशीन का निर्माण किया|

2. पहला ATM:

कैश निकालने वाला पहला ATM 27 जून 1967 को लंदन के बारक्लेज बैंक में लगाया गया था| इसके पहले ग्राहक कॉमेडी एक्टर रेग वरने थे|

3. ATM का पिन नंबर:

जॉन शेफर्ड बैरन ATM का पिन नंबर 6 डिजिट में रखना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी कैरोलिन को 6 डिजिट याद नहीं होते थे| इसलिए पिन नंबर 4 डिजिट का तय किया गया|

4. भारत में पहला ATM:

भारत में पहली बार ATM की सर्विस 1987 में शुरू की गई थी| सर्वप्रथम हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) ने इस मशीन को मुंबई में लगाया था|

5. ATM से सोने की निकासी:

ATM से सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि गोल्ड भी निकलता है| पहली गोल्ड-प्लेट निकलने वाली मशीन आबूधावी के अमीरात पैलेस होटल की लॉंबी में लगाई गई थी| इससे 320 तरह के गोल्ड आइटम निकाले जा सकते थे|

6. तैरने वाला ATM:

तैरने वाला पहला ATM केरल के कोच्चि में लगाया गया था| यह मशीन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगाई गई थी| इसकी देखरेख केरल शिपिंग एंड इनलैंड नेविगेशन कॉर्पोरेशन (KSINC) कंपनी द्वारा की जाती थी|

7. बिना अकाउंट का ATM:

यूरोप के देश रोमानिया में बिना बैंक खाते के भी ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है| हालांकि, भारत समेत कई देशों में अभी इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है|

8. बायोमेट्रिक ATM:

ब्राजील में बैंकिंग ट्रांजेक्शन और पासवर्ड को ज्यादा सेफ बनाने के लिए बायोमेट्रिक ATM का इस्तेमाल किया जाता है| इन ATM  पर यूजर को पहले फिंगर स्कैन करना पड़ता है|

9. ATM के नाम:

ATM को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है| ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में इसे कैशप्वाइंट या कैश मशीन कहते हैं| वहीं ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में इसे मनी मशीन कहते हैं|


10. कार्ड खाने वाला ATM:

1968 में बारक्लेज बैंक में लगाए गए ATM से पैसे निकलने के लिए कार्ड का इस्तेमाल होता था| ये कार्ड बैंक से लेना पड़ता था| हालांकि कार्ड मशीन के अन्दर ही रह जाता था और हर बार नया कार्ड लेना पड़ता था|

11. 4 डिजिट वाले पिन नंबर के कॉम्बिनेशन:

4 डिजिट के पिन के 0 से 9 के बीच 10,000 संभव एवं वैलिड पासवर्ड का कॉम्बिनेशन मौजूद है| इनमे सबसे कॉमन 1234, 1111 और 0000 है| वहीं सबसे कम यूज होने वाला पासवर्ड 8068 है|

12. चोरों से सुरक्षा:

यदि कोई पैसा चोरी करने के इरादे से पूरी ATM को उठाकर ले जाए तो इसे लेकर ज्यादा दूर नहीं जा सकता है| दरअसल इस मशीन में एक चिप इनस्टॉल रहता है जिसे GPS से ट्रैक किया जा सकता है|

13. ATM में इंक:

ATM के अन्दर जिस जगह पर नोट रहते हैं वहां पर एक नीली इंक वाली बोतल रहती है| यदि कोई जबरदस्ती नोट निकालने की कोशिश करता है या फिर मशीन तोड़ता है, तो ये इंक नोट पर फैल जाती है|

14. सबसे ऊँचा ATM:

दुनिया का सबसे ऊँचा ATM  नाथू-ला में है| इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 14,300 फीट है| इसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जाता है| यह ATM भारत-चीन सीमा पर मौजूद सेना के जवानों के लिए है|

15. ATM के इन्वेन्टर का जन्म स्थान भारत:

जॉन शेफर्ड बैरन का जन्म 23 जून 1925 को भारत के शिलाँग (मेघालय) में हुआ था| उनके पिता विल्फ्रेड बैरन चिटगांव पोर्ट कमिश्नर्स के चीफ इंजिनियर थे

No comments:

Post a Comment